उत्तर प्रदेशलखनऊ
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रात में रैन बसेरो का किया अचानक निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा अत्यधिक ठंड होने के दृष्टिगत देर रात्रि कानपुर देहात जनपद के जिला चिकित्सालय के समीप नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा संचालित रैन बसेरा एवं अकबरपुर कस्बे के गांधी पार्क के समीप संचालित रेैन बसेरा एवं अलाव पॉइंट्स का औचक निरीक्षण कर असहाय एवं निराश्रित लोगों के लिए किए गए राहत कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही निराश्रित पुरुष व महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता उप जिलाधिकारी अकबरपुर अकबरपुर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।