सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में महेवा विकासखंड क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क बकेवर लखना से संवाददाता राहुल तिवारी
बकेवर इटावा।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की स्मृति में महेवा विकास खंड के ग्राम नगला भजू में पांच सदस्यों ने बिशाल भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें महेवा व भर्थना क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया।
आयोजक राजवीर सिंह यादव (बटूले) सहदेव सिंह यादव प्रधान,सुशील यादव,महेन्द्र यादव फौजी, राघवेन्द्र सिंह बीडीसी सदस्य ने सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव नेता जी के निधन के बाद उनकी स्मृति में बिशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें महेवा व भर्थना क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें सपा नेता पूर्व सभापति पीसीएफ आदित्य यादव (अंकुर),कार्तिकेय यादव,प्रदीप यादव विधायक दिबियापुर,प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद,श्रीकृष्ण यादव पूर्व मंत्री सहित तमाम सपा नेता भंडारे में शामिल हुए।