सन्त जॉन्स स्कूल मे मनाया गया क्रिसमस

आशीष सिंह
Distric correspodance
ग्लोबल टाइम्स 7न्यूज नेटवर्क
फतेहपुर किसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। किसमस प्रेम, शान्ती, एकता और हर्ष का त्योहार है। प्रभु येसु का जन्मोत्सव है। जो प्रभु के जन्म का संदेश गडेरियो को मिला था और वह नाच उठे थे, आज स्कूल में बच्चे भी उसी खुशी के साथ नाचकर, गाकर खुशियों का संदेश को दिया। किसमस कॅरेल गाते ही सेंटाक्लाज आकर सबों को उपहार बौटा और वह भी खूब नाचा किसमस संदेश में स्कूल के फादर जॉर्ज रॉड्रिगस ने बताया कि किसमस प्यार का त्योहार है, जो ईश्वर ने हम सबों को दर्शाने के लिए अपने इकलौते पुत्र को इस धरती पर भेजा। वही प्रभु येसु बालक के रूप में एक गोशाला में जन्म लेकर उसी प्यार को बाँटा और सब से प्यार किया। बच्चों ने स्टार मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें अमनदीप मौर्या और पंकज ने प्रथम, शुभ मिश्रा और शुभम द्विवेदी ने द्वितीय तथा मोहम्मद शाबान और श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मैनेजर फादर जॉर्ज रॉड्रिगस ने प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतने वालों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया, अपने शुभ वचनों और आशीर्वाद के द्वारा बच्चों के मनोबल को बढ़ाया और किसमस के शुभ अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो ने सुन्दर सुन्दर नृत्य नाटिका को दिखाया। किसमस प्रेम शान्ति और भाईचारे का त्योहार है, और खुशियां मनाने का दिन है। यदि इस किसमस में आप किसी के चेहरे पर मुस्कान, मन में शान्ती और आपस में भाईचारा और प्रेम लायेगें, तो यह किसमस सार्थक बनेगा। सबको किसमस की बधाइया देकर नया वर्ष मंगलमय होने की कामना भी की। वही उधर सेंट मैरिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी क्रिसमस का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया स्कूल में मैनेजर फादर प्रफुल्ल जी के द्वारा क्रिसमस का शुभ संदेश देते हुए बच्चों को क्रिसमस पर्व के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए एक दूसरे से प्रेम करना तुमको एवं एकता का संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया फादर ने बताया कि सैंटा क्लॉस लोगों को खुशियां बांटने का काम करता है और वह समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश प्रदान करता है कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार देते हुए सेंटा क्लाज ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य नीना बैकअप एडमिनिस्ट्रेटर फादर अभिषेक ने बच्चों के साथ मिलकर इस वक्त पर्व की खुशियां मनाई इस मौके पर विद्यालय का समूचा स्टाफ मौजूद रहा