ब्लॉक राजपुर के करीब तीन दर्जन प्रधानों ने आज प्रधान संघ का नया अध्यक्ष बनाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
21 दिसंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। पूर्व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुवर सिंह द्वारा संगठन विरोधी कार्य करने एवं अपने पद एवं लेटर पैड का अधिकारी व कर्मचारियों के गलत शिकायतें करने व संगठन के प्रधानों पर होने वाली परेशानियों हमले आदि में साथ ना देने के चलते समस्त ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह के विरुद्ध पद से हटाने के प्रति अविश्वास प्रक्रिया मौजूदा समय में जिले के प्रधान संघ अध्यक्ष जनार्दन यादव के निर्देश पर उनके सम्मुख ही सुचारू रूप से कुंवर सिंह को पद से हटाकर संतोष कटियार के नाम का प्रस्ताव कर सर्वसम्मति से समस्त प्रधानों ने अपनी स्वीकृति जताकर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष आजमनोनीत कर लिया। जिसमें जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने भी अपनी संतति प्रकट की कर दी।जनार्दन सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि आज यह बैठक राजपुर विकासखंड के ब्लॉक प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह के विरुद्ध अविश्वास के लिए आयोजित गई थी। समस्त प्रधानों ने कुंवर सिंह के कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए कहा गया था। मौके पर 39 ग्राम प्रधानों ने अपनी संतति देकर कुंवर सिंह के खिलाफ विश्वास लाकर प्रक्रिया को संपन्न किया।
और साथ ही प्रधान संघ ब्लॉक के अध्यक्ष के रूप में संतोष कटियार को सर्वसम्मति से अपना नेता स्वीकार कर आज करीब तीन दर्जन प्रधानों ने एकजुट होकर विमला रॉयल गार्डन में सर्वसम्मति से संतोष कटियार को प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। वहीं पर सर्व सम्मत से मनोनीत होने पर प्रधानों ने फूलों की माला पहना कर संतोष कटियार का हार्दिक स्वागत किया।






