उत्तर प्रदेशकानूनलखनऊ

यूरिया खाद पाने के लिए किसानों का जनसैलाब उमड़ा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
21 दिसंबर 2022


आधार कार्ड की पहचान पर किसानों को दी जा रही है यूरिया खाद की बोरियां।

सिकंदरा कानपुर देहात। खेतों में गेहूं की फसल को उपजाऊ बनाने के उद्देश्य को लेकर यूरिया खाद की बोरियां पाने के लिए लालायित किसानों की भीड़ साधन सहकारी समिति महमूदपुर सिकंदरा की दुकान पर लंबी कतारों के साथ नजर आ रही है।

प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद पाने के लिए हजारों किसानों की मारामारी खाद वितरण केंद्र पर चल रही है। जिसको लेकर आज साधन सहकारी समिति सिकंदरा द्वारा वितरण कर रहे यूरिया खाद की दुकान पर किसानों के बीच बेतहाशा भीड़ का आलम देखा गया। किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया कि आधार कार्ड पर हम सभी किसानों को यूरिया खाद का वितरण ₹270 प्रति बोरी के हिसाब से किया जा रहा है। वहीं पर बड़े किसान दर्जनों यूरिया खाद की बोरियां खरीदने के लिए परेशान नजर दिखें। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार समिति द्वारा यूरिया खाद का वितरण आज सिकंदरा में साधन सहकारी समिति दुकानों पर किया जा रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button