कुकरी रवां लालपुर स्वास्थ्य केंद्र हुआ स्वयं बीमार, ग्रामीण जनता अब कैसे कराये दवा इलाज !

बड़े बड़े गोबर के ढेरों के बीच निर्मित हेल्थ वेलनेस सेंटर,आज तक नहीं पहुंच सके दवा इलाज करने डाक्टर साहब !
रवा लालपुर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्मित होने की जानकारी,नहीं रख पाये आज तक बेचारे सीएचसी प्रभारी!
Global Times7 News network teem Lucknow Uttar Pradesh India
अव्यवस्थाओं के आलम अंधेर में स्वास्थ्य सेवाएं निर्मित अच्छी खासी बिल्डिंगें खुद जब बीमार हो जाए तो अनुमान लगाया जा सकता है कि आप स्वास्थ्य सेवा कितनी बेहतर पा रहे हैं,
योगी सरकार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर लापरवाह विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंच कसे जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई कुछ और ही निकल कर सामने आ रही हैं।

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लाखों करोड़ों रुपयों की लागत से अच्छी खासी इमारतें बनवा दी गई, लेकिन जिम्मेदारों अनदेखियों की व्यवस्था के चलते उनमें आज तक कोई बैठने वाला नहीं पहुंच सका है लेकिन जनाब पगार विभाग से भरपूर मात्रा में उठा रहे हैं।
देखने में अक्सर आ रहा है कि कहीं कहीं स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक,प्राथमिक, उपकेंद्रों, हेल्थ वेलनेस स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात होने वाले डाक्टर साहब आज दर्शन नहीं दिए जहां ग्रामीण डाक्टर साहब के आने व स्वास्थ्य केंद्रों का सालों से बैठने आज भी इंतजार कर रहे हैं,
वहीं सुनहरे मौके पाकर उन अच्छी खासी बिल्डिंगें भूसा कंडे व अन्य कब्जे के वशीभूत होकर अपनी बदहाली पर आंशू बहाने पर मजबूर हो रही है ।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा गांव कुकरी खंड रवां लालपुर में निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का वीडियो,बदहाल व्यवस्था !
जनपद के शिवराजपुर विकास खंड की ग्राम कुकरी रवा लालपुर में निर्मित हेल्थ वेलनेस स्वास्थ्य केंद्र अर्थात स्वास्थ्य उपकेंद्र का वीडियो गांव के ही ग्रामीणों द्वारा वनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में निर्मित स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्र की सच्चाई सामने आ गई।
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक कुंवरपुर खण्ड रवा लालपुर में
डॉक्टर की नियुक्ति 1 अप्रैल 2021 में की गई थी । लेकिन अफसोस कोई भी डाक्टर प्रतिदिन बैठकर अपनी ड्यूटी निभाने आज तक नहीं पहुंच सका।
वायरल वीडीयो में साफतौर देखा गया कि स्वास्थ्य केंद्र के आस पास अवैध रूप से गोबर कंडे घूर आदि का कब्जा कायम है, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गंदगी फैली हुई होने के कारण केंद्र पर सिर्फ एक दो बार डाक्टर साहब आये लेकिन इसके बाद किसी को भी दर्शन नहीं मिल सके।

गांव में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र के बारे में नहीं है सीएचसी प्रभारी को कोई जानकारी !
आश्चर्य व हंसी वाली वाली बात तो तब आई जब मीडिया द्वारा वायरल हो रहे ग्राम सभा कुंवर पुर रवा लालपुर में निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र के बारे में सम्वंधित सीएचसी प्रभारी डा अनुज दीक्षित से जानकारी हासिल की गई तो उन्होंने गांव में ऐसा कोई स्वास्थ्य केंद्र निर्मित न होने बात तक कह डाली, स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती डाक्टर के बारे में पूंछे जाने पर भी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात बताने की बात समझाई, शिवराजपुर सीएचसी प्रभारी डा अनुज दीक्षित ने बताया कि यह सभी स्वास्थ्य केंद्रों की देखभाल करने की जिम्मेदारियां हमारे ही अधीनस्थ आती है ।
सीएमओ डा आलोक रंजन बोले होगी जांच एवं कठोर कार्यवाही!
प्रकरण बावत जब समाचार पत्र से मुख्य विकास अधिकारी डा आलोक रंजन से सम्पर्क कर गांवों में निर्मित बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, तो उन्होंने बताया कि ऐसे सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा, स्वास्थ्य उपकेंद्र से सम्बंधित जानकारी आपके द्वारा प्राप्त हुई है जांचोपरांत लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई अवश्य सुनिश्चित की जाएगी।





