उत्तर प्रदेशलखनऊ

23 पदों के लिए 44 दावेदारों ने नामांकन किया

बुधवार को नामांकन की वापसी होगी

केवल वरिष्ठ के छह पद पर निर्विरोध चयन की स्थिति बनी

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। डीबीए वार्षिक चुनाव नामांकन के अंतिम दिन 12 अधिवक्ताओं के नामांकन करने के बाद कुल 44 दावेदारों ने पर्चे भरे। बुधवार को नामांकन वापसी के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंगलवार को केवल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर केवल छह पर्चे भरे जाने से महावीर शर्मा समेत अन्य दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चल रही दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदय नरायन पांडेय व सदस्य गण सुरेश मिश्रा, अरुण चतुर्वेदी, हर प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह सेंगर समक्ष 12 दावेदारों ने नामांकन कराया। बुधवार को नामांकन वापसी की गहमा-गहमी रहेगी। इस बात का प्रयास चल रहा है कि 22 दिसंबर को कम पदों पर मतदान की स्थिति बने। नामांकन के अंतिम दिन केवल कार्यकारिणी के छह वरिष्ठ सदस्य पद पर ही निर्विरोध की स्थिति बनी। इस पद पर केवल छह पर्चे ही दाखिल किए जाने से महावीर शर्मा, मीनेंद्र मिश्रा, पंकज शर्मा, श्रीप्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार यादव व मनोहर लाल का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस बार अध्यक्ष के एक पद के लिए आज सुनील दुबे व भूप सिंह पाल की ओर से नामांकन करने से अब पांच दावेदार अध्यक्ष पद के हो गए हैं। प्रथम दिन संजीव चतुर्वेदी, सुरेंद्र नाथ शुक्ला व कमल प्रकाश यादव नामांकन कर चुके हैं। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि महामंत्री पद के लिए छह दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। एक पद के लिए अरुण त्रिवेदी, अतेंद्र पांडेय, पंकज मिश्रा, शिवेंद्र सेंगर, राजू शुक्ला व सुधीर कुमार गौतम ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, दो उपाध्यक्ष पद पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पर पांच, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर चार व कनिष्ठ सदस्य पर चयनित हो रहे महावीर शर्मा का कई वकील सुरेंद्र नाथ शुक्ला, अंकुर अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, मो.अकरम, अभिजीत दुबे आदि ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button