उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना बरौर पुलिस द्वारा सोमवार शालू हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा कोर्ट


ग्लोबस टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क संवाददाता शिवशंकर मलासा भोगनीपुर कानपुर देहात
दिनांक- 12.12.2022

थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा हत्या व बलात्कार की घटना में संलिप्त नामजद वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया !

पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी डेरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा हत्या व बलात्कार की घटना के नामजद वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि दिनांक 08.12.2022 को वादी श्री राजेश पुत्र गंगाराम निवासी कस्बा व थाना बरौर जनपद कानपुर देहात की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बरौर पर मु0अ0सं0 91/2022 धारा 302/342/201 भादवि0 बनाम 1. राजनारायण उर्फ सुखैला पुत्र स्व0 सीताराम 2. शिवकुमार पुत्र स्व0 बाबूलाल 3. नीलू पुत्र शिवकुमार 4. अरविन्द्र पुत्र शिवप्रसाद 5. शीलू पुत्र शिवकुमार 6. रामप्यारी पत्नी शिवकुमार निवासीगण कस्बा व थाना बरौर कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 ( 3 ) भादवि0 व 5(J)(IV)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। दिनांक 12.12.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा घटना में नामजद वांछित 01 नफर अभियुक्त नीलू उर्फ उमेश पुत्र शिवकुमार निवासी कस्बा व थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. नीलू उर्फ उमेश पुत्र शिवकुमार निवासी कस्बा बरौर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. श्री शिवंशकंर थानाध्यक्ष बरौर जनपद कानपुर देहात। 2. 30नि0 श्री कुलदीप सिंह तोमर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
  2. का0 301 अमित कुमार थाना बरौर जनपद कानपुर देहात 4. का0 859 सरवरे आलम थाना बरौर जनपद कानपुर देहात
  3. म0का0 1257 दीपिका सिंह थाना बरौर कानपुर देहात।
  4. चालक हे0का0 रामनरेश त्यागी थाना बरौर कानपुर देहात।
Global Times 7

Related Articles

Back to top button