संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मे संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर
26 नवंबर 2022
संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आज दिनांक 26.11.2022 को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । ज्ञात हो कि, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में नवस्वतंत्र राष्ट्र के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया गया था।
इस अवसर पर श्री सतीश कुमार, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे , प्रयागराज ने मुख्यालय के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ‘‘प्रस्तावना-पाठ‘‘ किया। संविधान दिवस प्रस्तावना-पाठ कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अजय कुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, मुख्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
प्रस्तावना पाठ के पश्चात मुख्यालय में रैली का आयोजन किया गया जिसे महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री सतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संविधान दिवस से जुड़े बैनर और पोस्टर हाथों में पकड़े हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रैली में हिस्सा लिया उपरोक्त अवसर पर श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी की अध्यक्षता में “संविधान और हम” विषय पर परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री अजय कुमार सिन्हा, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, द्वितीय स्थान श्रीमती प्रीति कुमारी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, तृतीय स्थान रंजीव कुमार, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एवं श्री महेन्द्र चैधरी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक व श्री दलीप सिंह, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाप्रबंधक महोदय के करकमलों से पुरस्कृत किया गया।
आज 26.11.2022 को मुख्यालय के साथ ही भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ, इससे संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन एवं संविधान दिवस के पोस्टर/बैनर/ स्टैंडी का प्रदर्शन उत्तर मध्य रेलवे के तीन मंडलों और अन्य इकाइयों में भी किया ।