मनचले किशोर ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को बिस्कुट की लालच दिखाकर बनाया दुष्कर्म का शिकार
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
24 नवंबर 2022
मनचले किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा हुआ पंजीकृत
सिकंदरा कानपुर देहात। एक मनचले किशोर ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को दुष्कर्म का बनाया शिकार पीड़ित के पिता ने थाना सिकंदरा में धारा 377 दुष्कर्म के अंतर्गत नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना सिकंदरा के गांव खोजाफूल निवासी एक पिता ने हमारे संवाददाता को बताया कि मेरा पुत्र 5 वर्षीय को गांव का एक किशोर 11 वर्ष ने बिस्कुट खिलाने का लालच देकर एकांत में ले जाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीड़ित मासूम बच्चे के शिकायत करने पर पीड़िता के पिता ने थाना सिकंदरा में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना सिकंदरा की पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्चे को परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त पंजीकृत मुकदमा में वैधानिक रूप से कार्रवाई की जा रही है।