श्री श्री 1008 परम पूज्य पूर्व महंत की प्रतिकृति हुयी स्थापित

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
21 नवम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, नगर पंचायत शिवली स्थित भब्य साकेत धाम परिसर में लगभग दस वर्ष पूर्व हुए बह्मलीन परम पूज्य पूर्व महंत श्री श्री 1008 राम सनेही जी महाराज की दिव्य प्रतिकृति की विधि विधान से स्थापना की गई|
बताते चलें कि परम पूज्य संत जी ने अपना संपूर्ण जीवन इस साकेत धाम के लिए समर्पित कर दिया था |1920 के दशक में जन्मे संत जी को ईश्वर के प्रति बाल्यकाल से ही लगाव था, ईश्वर के प्रति अनुराग होने के कारण संत जी ने अपना सब कुछ प्रभु के श्री चरण कमलों में समर्पित करते हुए इस साकेत धाम का जीर्णोद्धार कराते हुए इस धाम को भव्य स्वरूप प्रदान किया था| लगभग दस वर्ष पूर्व परम पूज्य महंत जी के ब्रह्मलीन होने के उपरांत उनके परम भक्त पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधाकृष्ण बाजपेयी उर्फ लल्लन बाजपेयी द्वारा आज विध विधान के साथ पूर्व महंत परम पूज्य श्री श्री 1008 रामसनेही जी महाराज की दिव्य प्रतिमा को स्थापित कराया गया, इस अवसर पर नगर पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं भक्त लोग उपस्थित रहे |






