उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्रीय सरकार के वरिष्ठ मंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत

*ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
12नवम्बर 2022

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अष्टम अधिवेशन का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कानपुर देहात जनपद के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से प्रदेश मंत्री प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी, जिला प्रवक्ता अजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनील सचान,डा. इन्द्र कुमार, मयंक मिश्रा, गौरव सिंह गौर,प्रेम कुमार आदि बंगलुरू अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि
प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए संस्कृत के विद्वान प्रो. चाँद किरन सलूजा ने कहा कि शिक्षा के चार स्तम्भ हैं शिक्षा वह जो हमें ज्ञान दे शिक्षा वह जो जीवन उपयोगी है शिक्षा वह जो हमें साथ रहना सिखाए शिक्षा वह जो हमें मानवता सिखाए। उन्होने अथर्व वेद व ऋगवेद के श्लोकों के माध्यम से भारतीय सामाजिक चिंतन में सबको साथ लेकर अनुशासित जीवन की बात कही।
इस अवसर पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री नागेश जी, कर्नाटक सरकार के अन्य कई मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० सिंघल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री लक्ष्मण, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रभारी महेंद्र कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग भगवती सिंह जी, उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के अध्यक्ष अजीत सिंह जी, आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने एवं केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों की हर समस्याओं को यथासंभव समाधान करने का पूर्ण आश्वासन अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया।
सायंकाल के सत्र में विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button