उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में ज्ञानकुंज के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

सिकन्दरपुर (बलिया)। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला संस्था द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जननायक प्रशिक्षण संस्थान मिड्ढा बलिया में आयोजित किया गया। शिविर के प्रमुख अधिकारी पर्यवेक्षक सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नौशाद अली सिद्धकी के कुशल मार्गदर्शन में शिविर में सहभागिता करने वाले जिले के सभी विद्यालयों के बच्चों ने भागीदारी किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसमें ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया के बच्चों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया, जिसमें बच्चों की कर्मठता अनुशासन और जीवन के प्रति सम विषम वातावरण में कैसे जीवन यापन किया जाता है। इसका सुंदर उदाहरण ज्ञानकुंज के बच्चों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिवस के बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ज्ञानकुंज एकेडमी के बच्चों का स्थान अग्रणी रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में पल्लवी कैप्टन टीम ए, द्वितीय स्थान पर अमन मद्धेशिया कैप्टन टीम बी व तृतीय स्थान पर भरत यादव कैप्टन व अनामिका तिवारी कैप्टन टीम सी रहें। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दिया और कहा कि यह बच्चों की सफलता में कड़े अनुशासन एवं जीवन में नित कुछ करने और जीवन में कुछ नया सीखने की जिज्ञासा का सुंदर परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा विद्यालय जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण परिवेश में स्थित है। फिर भी शिक्षा दीक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चों को तैयार किया जाता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस सफलता पर उन्होंने शारीरिक प्रशिक्षक कैप्टन श्रीमती ऋतु सिंह एवं अन्य सभी को धन्यवाद दिया और बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता बच्चों के कठिन व कठोर परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शीला सिंह ने कहा कि इस सफलता से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय के शारीरिक प्रशिक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, रितु सिंह एवं मनोज पाण्डेय तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बहुत बहुत बधाई दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button