उत्तर प्रदेशलखनऊ

बक्सर धाम में शरणार्थियों ने गंगा में जमकर लगाई डुबकी

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर बारा सगवर क्षेत्र के मां चंद्रिका धाम बक्सर में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई बक्सर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों ने गंगा स्नान किया गंगा स्नान करने के बाद मां चंद्रिका देवी की पूजा अर्चना और प्रसाद चढ़ाकर मां से अपनी-अपनी मन्नते मांगी बक्सर धाम के पहले तनगापुर स्कूल के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना पहुंचे बक्सर धाम में लगे हुआ मेले को शरणार्थियों ने मेले का जमकर आनंद लिया


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान को दृष्टिगत रखते हुए नरेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी उन्नाव एवं शशि शेखर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना बारा सगवर क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के बक्सर घाट का निरीक्षण किया गया एवं श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे गंगा स्नान हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को चेक किया गया निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बीघापुर व क्षेत्राधिकारी पुरवा बारा सगवर थाना प्रभारी राजपाल उपस्थित रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button