उत्तर प्रदेशलखनऊ

गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया सतगुरु नानक का प्रकाश पर्व

कार्यक्रम के दौरान हुआ विशाल लंगर का आयोजन

सतगुरू नानक परगटिया मिटी धुंध जग नाचन होआ

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। स्थानीय मोहल्ला महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा में सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर के सिख्खों द्वारा पिछले 10 दिनों से नगर में प्रभातफेरी सुबह 4 बजे से नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जा रही थी, जिसमें गुरबाणी का कीर्तन करते हुए बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं नव युवकों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा में प्रातः 7 वापस होती थी। इसके बाद कीर्तन गायन भी चलता रहा। 6 नवंबर 2022 रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब की आरम्मभिता की गई, जो कि 8 नवंबर को संपन्न हुआ।


विगत 6 नवंबर को बच्चों के कवि दरबार का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चे मनमोहक कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहे। इस दौरान बच्चों को इनाम भी वितरित किए गये। 7 नवंबर को कीर्तन गायन हुआ। 8 नवंबर को पाठ समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी वर्ग के लोगों ने चखा व मत्था टेका। 8 नवंबर मंगलवार को रात्रि 7 बजे कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया तथा सेवादार नवयुवकों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब को बिजली की झालरों व फूलों द्वारा सजाया गया था, जिसकी छटा देखते ही बनती थी।
मुख्य वक्ता ने कहा कि गुरु नानक जी ने दुनिया में घूम घूम कर लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया वह संदेश दिया कि अत्बल अल्लाह नूरउपया कुदरत के सब बंदे। एक नूरते सब जग उपजिया कौन भले को मंदे। उपरोक्त गुरबाणी का हिंदी अनुवाद भी सुनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सरदार महिदर सिंह, जगदीप सिंह, गोल्डी, पवित्तर, सुच्चे बाबू , पदम, रोमी, सोनू , अमरजीत ,सोनू कालड़ा , गुरमीत सिंह , कालड़ा , चांदी, दलजीत, मास्टर कालका प्रसाद, राजू बाबू , मनीष , कीरत, सोनू सब्बरवाल, गुरुचरण सिंह वग्गा , भूपेंद्र सिंह , हरजीत सिंह व मंगी बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button