बिना कारण बताए घर से तीन किशोर लापता !

चुपचाप तीन किशोर घर से भागे
बिना कारण के एक ही गांव के किशोर घर से लापता
संवाद
ककोर
बीते दिन बुधवार को एक ही गांव के तीनों दोस्त किशोर घर वालो को बिना बताए ही कहीं चले गए।
घर वालों ने ढूंढने का बहुत प्रयास किया हर जगह जानकारी ली। लेकिन तीनों किशोरों का कोई पता नहीं चला ।

लापता किशोर में लक्ष्मण (15)पुत्र निर्भय सिंह ,योगेश(16) पुत्र निरंजन सिंह ,युवराज (15)पुत्र कमल सिंह का पता नहीं चल सका। युवराज के पिता कमल सिंह नेप्लास्टिक सिटी चौकी में सूचना दी।

तीनों किशोर प्रतापपुर पोस्ट देहगांव के निवासी हैं। बाद में प्रार्थना पत्र को दिबियापुर थाने में दिया ।तीनों छात्र जनता इंटर कॉलेज ककोर में पढ़ते थे।

बच्चों की सही जानकारी ना मिलने से घरवाले बेहद परेशान हैं ।थानाध्यक्ष दिबियापुर शशि भूषण मिश्रा ने कहा तीनों किशोरों की फोटो प्रेषित कर दी जाएगी। जिससे जल्द ही जल्द पता लगाया जा सके।






