उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की कानपुर देहात को पयंटन केंद्र बनाने की घोषण


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात

रसूलाबाद

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सवा सौ करोड़ रुपए की घोषणा की। सवा सौ करोड़ से एक परियोजना बनाकर यमदग्नि ऋषि आश्रम के आसपास के क्षेत्र को कायाकल्पित किया जाएगा। जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह घोषणा की तो तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट क्षेत्रीय जनों द्वारा की गई।
सोमवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जोत गांव के निकट स्थित जमथर खेड़ा यमदग्नि ऋषि आश्रम में भारतीय जन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संगीत रत्न सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। मुख्य अतिथि का भारी-भरकम फूलमाला पहनाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंडित सुंदरलाल के समर्थकों ने स्वागत किया। जहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद कानपुर देहात में कई मंदिरों पौराणिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कार और हमारी पुरानी परंपराएं हमारी धरोहर हैं। जब यह सब सुरक्षित रहेंगे तभी हम ताकतवर रहेंगे। हमारा भारत देश अपने आदर्श, मूल परंपरा व विरासत को जीवित किये है। जहां नृत्य, कलायें और हमारी धरोहर देश को और मजबूत बनाती हैं। भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में ही कार्य कर रहे हैं और अपनी धरोहरों को जीवित रखकर उन्हें मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। उसी का उदाहरण अयोध्या और दिव्य काशी है। जहां की तस्वीर आज हमारी संस्कृति और हमारे सम्मान को प्रदर्शित करती है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विधायक पूनम संखवार ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के अन्य पौराणिक स्थलों के कायाकल्प की मांग रखते हुए एक पत्र पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा। जिसके बाद पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने सवा सौ करोड़ से सबसे पहले यमदग्नि आश्रम के आसपास के इलाके को कायाकल्पित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि इसके बाद मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर का कायाकल्प का कार्य होगा। वहीं क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी के हित में कार्य किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में तन्मयता से जुट जाने की अपील की और कहा कि पार्टी अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को जिताएं। विशिष्ट अतिथि राम कृपाल सिंह भदौरिया ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंडित विनोद द्विवेदी, अनुज प्रताप सिंह, रागिनी सिंह भदौरिया,बब्बन शर्मा, पंडित सुंदरलाल पांडेय, प्रीतू सिंह, राम महेश वर्मा, पंकज दुबे, बृजेश त्रिपाठी ,अरुण मिश्रा कल्लू, गोलू बेरिया,अमित सिंह,राजकुमारी सिंह, विकास मिश्रा, दीपक गुप्ता,अर्जिता ओझा, अरविंद शुक्ला, शिवपाल सिंह, सुमित कुमार, गोलू सेंगर, रवि तिवारी, शेर सिंह, रोहित,उदय भान सविता, राम भजन,सलोनी शुक्ला, श्याम मिश्रा, जगदीश शर्मा,अवनीश, रवि, पुष्पेंद्र, कुलदीप, आशीष,अनुराग, अभिषेक आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवपाल सिंह ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button