संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला
क्रासर1 परिजन जता रहे हत्या की आशंका।
क्रासर 2 फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए।
ऐरवा कटरा
ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के उमरैन कस्बे में शनिवार सुबह राजकुमार जाटव के पुत्र जयकेश 32 वर्ष का शव घर के बाहर स्थित बरामदे में लगे पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला।घटना की सूचना पर पहुंचे इंचार्ज थानाप्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटना को सूचना फोरेंसिक टीम को दी।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने जुटाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा उमरैन निवासी स्व राजकुमार जाटव का दूसरे नंबर का पुत्र जयकेश जोकि शादीशुदा था किंतु गलत संगत के कारण नशा और मारपीट की हरकतों के कारण पत्नी करीब चार वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई और दूसरी शादी कर ली थी।तभी से जयकेश मां और छोटे भाइयों के परिवार के साथ रहता था।
मृतक के छोटे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि जयकेश आए दिन शराब पीकर हंगामा करता था इसलिए शुक्रवार रात्रि में मां राजकुमारी ने बाहर के कमरे में खाना रखकर अंदर से गेट बन्द कर लिया था जिससे नशे की हालत में जयकेश घर के अन्य लोगों को परेशान न कर सके।
सुबह करीब 4.30 बजे जब दिनेश गेट खोलकर शौचक्रिया के लिए निकला तो उसे जयकेश का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला।शव के पैर जमीन में रखे हुए थे इससे प्रथमदृष्टया लगा कि जयकेश घर बालों को डराने के लिए ऐसा कर रहा है।दिनेश ने अंदर जाकर मां राजकुमारी और थोड़ी दूर पर खेतों में बने मकान में रह रहे बड़े भाई मुकेश को इसकी सूचना दी।दिनेश द्वारा घटना की सूचना मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दी गई।घटना की सूचना पाकर उमरैन चौकी इंचार्ज राकेश मोहन स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में इंचार्ज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व फोरेंसिक को दी।
मृतक की मां राजकुमारी ने हत्या की आशंका जताई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।






