उत्तर प्रदेशलखनऊ

अन्तिम प्रकाशन 31 अक्टूबर को नगर निकाय मतदाता सूची का किया जाएगा जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
21 अक्टूबर, 2022

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि 31 अक्टूबर, 2022 को ड्राफ्ट नामावलियों का प्रकाशन सम्बन्धित बूथों पर कराया जायेगा एवं प्रकाशन के उपरान्त 01 नवम्बर 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी तथा 08 नवम्बर 2022 से 12 नवम्बर 2022 तक उनका निस्तारण किया जायेगा तथा 18 नवम्बर, 2022 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन कराया जायेगा। बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से उक्त कार्य में आवश्यक सहयोग एवं जनसामान्य को जागरूक करने की अपील की गयी। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा ऐसे मतदाताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जो पंचायत मतदाता सूची तथा निकाय की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि कोई भी मतदाता दो स्थान पर पंजीकृत नहीं हो सकता। उनके द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया गया उक्त बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button