उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण हेतु समय-सारिणी


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता

कानपुर देहात
19 अक्टूबर 2022

राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की अधिसूचना द्वारा जनपद की नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण निम्नलिखित समय-सारिणी के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिए गए है, ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर 2022, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे व आपत्तियां प्राप्त करने 01 नवम्बर 2022 से 07 नवम्बर, 2022 तक, दावे और आपत्तियो का निस्तारण 08 नवम्बर 2022 से 12 नवम्बर 2022 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवम्बर 2022 से 17 नवम्बर 2022 तक, अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवम्बर 2022।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) नेहा जैन ने बताया कि समस्त मतदाता दिनांक 01.11.2022 से निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर उसमें अपना नाम सम्मिलित / विलोपित / संशोधित कराने के लिए दिनांक 07 नवम्बर, 2022 तक अपना दावा सम्बन्धित बी०एल०ओ० को अथवा सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कानपुर देहात के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं तथा दिनांक 01 नवम्बर 2022 से 04 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑनलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं ऐसे नागरिक जिन्होंने 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button