प्राइवेट कंपनियों में फंसे पैसे को सरकार यथाशीघ्र नहीं दिलवाती आती है तो हमारी पार्टी आंदोलन करेगी : पी.एन.तिवारी

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार
रसड़ा (बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की एक आवश्यक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय गोविंद चिकित्सालय परसिया मोड़ रसूलपुर रसड़ा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पी.एन. तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को सकुशल संपन्न हुई बैठक में बलिया जिले के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अरविंद कनौजिया को मनोनीत किया गया और आयोग द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र प्राप्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धनुषधारी राम व राष्ट्रीय महासचिव गणेश पांडे को सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार ‘सरदासपुरी’ ने कहा कि देश में वित्तीय कारोबार करने वाली प्राइवेट कंपनी भारत सरकार से पंजीयन लेकर देश के नागरिकों का दुगुने तिगुने का लालच दिखाकर पैसे निवेश करवाती है समयावधि पूरे होने पर पैसे देने में आनाकानी करती है ऐसे कंपनियों में फंसे जनता के पैसे को सरकार तत्काल दिलवाए और एक ऐसा विधेयक लाए जिसमें जनता के जमा मूलधन के सुरक्षा की गारंटी हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी जी ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों में फंसे पैसे को अगर सरकार यथाशीघ्र जनता के नहीं दिलवाती है तो हमारी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी साथी उन्होंने लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक में सर्वश्री धनुषधारी राम, गणेश पांडे,शशि शेखर मिश्रा,अरविंद कनौजिया,कुसुम देवी,कमली देवी,दिनेश शर्मा,गुलाबचंद राम,सूर्यपति शर्मा, सुनील कुमार ‘सरदारपुरी’ राम आशीष पांडे,धनुषधारी राम, गणेश पांडे,रमेश कुमार इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये।






