भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सीखी भाजपा की रीति-नीति

Gt 7 news network
Vikas Awasthi Dibiyapur
9634126065
भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण
दिबियापुर के शिव ग्लैक्सी गेस्ट हाउस में बुधवार को भाजयुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया। इसमें पदाधिकारियों को भाजपा की नीति, सरकार की योजनाओं व कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम उद्घाटन सत्र “वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपद्धति” का प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं सांसद सुब्रत पाठक जी व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर ने की। सांसद जी ने उक्त विषय में कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित कर भाजपा की तमाम उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।
केंद्र सरकार की योजनाओं व भाजपा के ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा और पराक्रम सहित कई योजनाओं से भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राम मिश्रा जी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर भाजपा की उपलब्धियां बताईं। तीसरे सत्र में जिला प्रभारी भाजपा प्रमोद अग्रहरि (बार्डर) जी ने “संघ विचार परिवार” पर उद्बोधन व्यक्त कर विचार एवं व्यवस्था परिचय के विषय में प्रशिक्षित कर भाजयुमो पदाधिकारियों को संघ परिवार के बारे में बताया और पार्टी के अनुशासन से अवगत कराया। चतुर्थ एवं समापन सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया कमल दोहरे जी ने “केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं” सरकार की योजनाओं के विषय में प्रशिक्षित कर भाजपा की ऐतिहासिक निर्णय अनुच्छेद 370 को खत्म करने से मिले अपार लाभ, नागरिकता संशोधन कानून (सी ए ए), तीन तलाक, राम मंदिर, भारत की सुरक्षा और रक्षा, आत्मनिर्भर कृषि-अन्नदाता, ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, राष्ट्रीय सुरक्षा और पराक्रम, एक देश एक राशन कार्ड, नीतिगत पहल, श्रमिक सुधार, जल जीवन मिशन, विदेश नीति, प्राथमिकता में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक सुधार, किसान कल्याण गरीब कल्याण योजना, नई शिक्षा नीति (एन ई टी) तमाम योजनाओं के बारे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो एवं जिला प्रवासी जनार्दन सिंह (ऋषि), जिला अध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर, जिला महामंत्री अंकुर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, मनीष भारती, पीयूष चतुर्वेदी, आशीष सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी अमित तिवारी (रवि), जिला नीति एवं शोध प्रमुख अनिरुद्ध प्रताप सिंह, जिला मंत्री शैलेन्द्र राजपूत, दीपक पुरवार, विनय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रीतेश शुक्ला, शिवम राजपूत, सूरज गुप्ता, कौशलेंद्र तोमर, भानु दुबे, अवनीश शाक्य, मंडल अध्यक्ष लकी पाल, राम जी मिश्रा, आलोक दिवाकर, भानु ठाकुर, सम्राट श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, विशाल सोनी, अक्कू ठाकुर, राहुल नायक, अनुज सिंह, कुलदीप द्विवेदी, कन्हैया पांडेय, मंडल महामंत्री राजा ठाकुर, आयुष गुप्ता, सृजन पांडेय, मुकेश राजावत, सत्यम निषाद, अखिलेश भदौरिया, सुंदरम राजावत, वीरु भदौरिया, अंकित दुबे, प्रशांत शुक्ला, शिवम दुबे, आदित्य गौतम, अभिषेक राजपूत, पुष्पराज तिवारी, रोहित पांडेय आदि जिला पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।