महिला को सांप ने काटा,घर वालो ने सांप को पकड़ा

Global times7 news network
डॉक्टर को दिखाने के लिएसांप लाए अस्पताल मचा हड़कंप
दिबियापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला को सांप ने काट लिया तो डॉक्टर ने पूछा कि सांप कौन सा था। इस पर परिजन गए और सांप को पकड़कर अस्पताल ले आए। इस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सांप को अस्पताल के बाहर छोड़ा गया तब चिकित्सक ने इलाज किया।
मंगलवार की देर शाम राणा नगर निवासी पिंकी देवी पत्नी गणेश शंकर को घर में कुछ सामान निकालते समय सांप ने काट लिया। परीजन आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सक ने पूछा कैसे सांप ने काटा। सांप को काटते देखा है इस पर कुछ लोग गए और घर से सांप पकड़कर ले आए। सांप लटकाकर लेते समय कई लोगों ने देखा तो हतप्रभ रह गए।
मोहल्ले के लोग सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ के लोग तुरन्त भाग खड़े हुए। चिकित्सक भी आने रूम से बाहर निकल आये। असपताल में लोगों की भीड़ लग गई और चिकित्सक ने तुरंत सांप हटाने को कहा तब सांप अस्पताल के बाहर छोड़ा गया। घटना को लेकर लोग चर्चा करते दिखे।समाचार लिखे जाने तक महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।