जनपद के विभिन्न सुप्रसिद्ध मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर मूल रामायण का अंश पाठ सम्पन्न हुआ।

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
09 अक्टूबर 2022
जनपद में वाल्मीकि जयंती का वृहद रूप में आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थलों पर नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वचन किया गया। जनपद स्तर पर स्थित संकट मोचन श्री बालाजी महाराज मंदिर, नेहरू नगर, अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जे पी गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया व उपजिलाधिकारी सदर भूमिका यादव द्वारा स्वयं उपस्थित होकर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की, जिसके उपरांत रामायण अंश का पाठ नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जे पी गुप्ता, नोडल अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, हरिशचंद्र व जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन द्वारा किया गया एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु उपस्थित व्यक्तियों को उपदेश दिए।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य प्रमुख राम मंदिर पर भी रामायण पाठ किया जिसमें स्थानीय व्यक्तियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस दौरान श्री राम जानकी संस्कृत महाविद्यालय गौरिया पुर के प्राचार्य डॉ राम नरेश त्रिपाठी, सहित आचार्य डॉ राहुल त्रिपाठी, डॉ राजेश कुमार, डॉ योगेश्वर अवस्थी, अनुराग पाण्डेय, प्रभात शुक्ला, शुभम शर्मा, रौनक शर्मा, आकाश, सौरभ अग्निहोत्री, आयुष, यश शुक्ला आदि द्वारा संग में मुख्य वाचन किया गया।