उत्तर प्रदेशलखनऊ

गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान!

खादी पहनने के लिए लोगो से किया आह्वान।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार,ब्लॉक रिपोर्टर ब्रजेश बाथम
कंचौसी औरैया
सहार ब्लॉक के कस्बा कंचौसी में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष शुक्ला के नेतृत्व में गांधी जयंती ब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कस्बे के धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।शिव और दुर्गा मंदिरों में भाजपाइयों तथा नगर वासियों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

इसके उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता ने लोगो से खादी खरीदने और पहनने पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि खादी पहनना हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है।बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर बेदू पोरवाल,गोविंद द्विवेदी ,राम नरेश दोहरे बूथ अध्यक्ष जानकी प्रसाद ज्ञानेद्र गुप्ता ,प्रधान दिनेश राठौर सहित अनेकों ग्रामवासियों ने सहभागिता की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button