उत्तर प्रदेशलखनऊ

उच्च कोर्ट के कलाकारों द्वारा रामलीला मैदान सिकंदरा में धनुष यज्ञ की लीला संपन्न

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
28 सितंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। रामलीला महोत्सव की आज चौथे दिन रामलीला मैदान सिकंदरा के शानदार प्रांगण में उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें हजारों की तादात में श्रोता गणों ने भाग लिया। प्राप्त खबरों के अनुसार रामलीला महोत्सव आज धनुष यज्ञ लीला का कार्यक्रम रामलीला समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद साहित्यिक भाषा में घंटों कार्यक्रम चला। परशुराम की भूमिका अदा करने वाले जितेंद्र पांडे एवं लक्ष्मण की भूमिका अभिषेक तिवारी द्वारा अदा की गई। उल्लेखनीय है कि परशुराम लक्ष्मण संवाद मैं तर्क और वितर्क को लेकर मंच पर विवाद गर्मा गया। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मामला शांत कराया गया। तब संवाद आगे बढ़ाया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button