उत्तर प्रदेशलखनऊ

विद्युत करंट की चपेट में बच्चा झुलसा

ई रिक्शा चार्ज करते समय घटना हुई

ग्लोबल टाइम्स -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।

फफूँद,औरैया। गुरुवार की देर रात बिजली के सम्पर्क में आने से एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बिजली का करंट इतना जोर से पकड़ा की बच्चे को कुछ समय के लिए जकड़े रह गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही वह बेहोश हो गया। दरअसल घटना खिरिया गांव की है। गुरुवार को आकाश पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को फफूँद से ई रिक्शा लेकर रात मे अपने गाँव खिरिया जा रहा था। घर पहुंचते ही उसने ई रिक्शा को चार्ज करना चाहा तार कटे होने से वह उसी मे चिपक गया। जब परिजनो की नजर पड़ी तो देखा आकाश बुरी तरह छटपटा रहा था। आनन फानन मे बिजली का तार काटा गया तब जाकर बच्चे को छुड़ाया। गलीमत रही सही टाइम पर परिवार वालो की निगाह पड़ गई नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बच्चे के सीने व पैर मे फफोले पड़ गए है। जिससे एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया।फिलहाल बच्चे की हालत सही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button