अज्ञात चोरों ने वाहन लगाकर आधा दर्जन बकरी चोरी की घटना को दिया अंजाम।
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 सितंबर 2022
थाना सिकंदरा के गांव रोहनी का मामला।
सिकंदरा कानपुर देहात। दबंग बकरिया चोरों ने चार पहिया वाहन लगाकर रात के अंधेरे में करीब आधा दर्जन बकरिया चोरी का अंजाम दे दिया। वहीं पर अज्ञात चोर घटनास्थल पर रस्सी काटने वाला चाकू छोड़कर भी भाग निकले। घर के बाहर अचानक बकरियां गायब देखकर जानवर स्वामियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना सिकंदरा के गांव रोहिनी निवासी योगेश कुमार एवं महिला शांति देवी ने हमारे संवाददाता को बताया कि रात करीब 12 बजे के लगभग मकान के बाहर खूंटी में रस्सी से बधीं करीब आधा दर्जन बकरियां करीब 50 हजार रुपए कीमत की अज्ञात चोरों ने चौपहिया वाहन लगाकर आधा दर्जन बकरियां वाहन पर लादकर रफूचक्कर हो गए। नींद खुलने पर बकरियां गायब देखकर परिजन सन्न रह गए। रात में ही पुलिस 112 पर सूचना दे दी गई। पुलिस के आने के पहले अज्ञात चोर घटना का अंजाम देकर भाग निकले।