पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला अधिकारी ने ली बैठक !

पल्स पोलियो अभियान में लक्षित बच्चे अभियान से न छूटे, शत प्रतिशत बच्चों को पिलाए पल्स पोलियो की खुराक: जिलाधिकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
1 सितंबर 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में बीते दिवस शाम को 18 सितम्बर 2022 से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके सिंह ने बताया कि जनपद में कुल लक्षित बच्चे 284996, लक्षित घर 350759, कुल कार्यकारी यूनिट 10, बूथो की संख्या/ ट्रांजिट बूथ 891, मोबाईल टीम 33, ईट भट्टों की संख्या / कुल एच. आर. जी 232/426, बूथ वैक्सीनेटर 1782 है , साथ ही उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक घर-घर जाकर पल्स पोलियो टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड मेबर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो दिवस के दिन ही खुराक दी जा सके। साथ ही कार्यक्रम का विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास भी होना चाहिए कि हम पल्स पोलियो के दिवस के दिन ही सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दें। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, सभी एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।