मैथिल ब्राह्मण सभा मथुरा नगर की कार्यकारिणी गठित

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
मथुरा उप्र
रिपोर्ट भारत शर्मा
मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा शाखा उत्तरप्रदेश के अंतर्गत मथुरा शाखा का गठन सर्वसम्मति से पंडित रतनलाल शर्मा की अध्यक्षता में महेंद्र नगर मंडी चौराहे स्थित बच्चूसिंह ठेकेदार के आवास पर संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मथुरा नगर कमेटी में सर्वसम्मति से पं ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, पं बच्चूसिंह ठेकेदार को कोषाध्यक्ष, पं देवीचरण शर्मा(देवो) उपाध्यक्ष, पं ओमप्रकाश पसौली सचिव, पं ऊदल शर्मा को संगठन मंत्री, पं हीरालाल शर्मा को प्रचार मंत्री, पं ब्रजेश शर्मा मंत्री, बृजलाल शर्मा, ओमप्रकाश तस्वीर वाले, चंदन ठेकेदार, जुगल किशोर, नरेश शर्मा, महेंद्र महरौली, गोविंद शर्मा आजमपुर, कमल सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। बैठक में मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला मथुरा के संदर्भ में के निर्माण के विषय में विचार विमर्श किया गया।बच्चूसिंह ठेकेदार ने बताया कि कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह 11 सितंबर , रविवार को महेंद्र नगर मंडी चौराहे पर होगा। कार्यक्रम का संचालन डा गिर्राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवीचरण शर्मा, महंत सुखदेव दास हरी बंशी वाले बाबा, रमेश चंद झा, पवन शर्मा, राजू शर्मा, गोविंदा शर्मा आजमपुर आदि उपस्थित रहे।