उत्तर प्रदेशलखनऊ

परगना अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में सिकंदरा थाना समाधान दिवस संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
27 अगस्त 2022

सिर्फ 5 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई।

सिकंदरा कानपुर देहात।
सिकंदरा थाना समाधान दिवस परगनाधिकारी सिकंदरा पूनम गौतम एवं क्षेत्र अधिकारी सिकंदरा रविकांत गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मात्र 5 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। सिर्फ एक फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर थाना समाधान दिवस सिकंदरा में प्रारंभ हुआ। जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। गांव जगन्नाथपुर निवासी प्रेमा देवी शंखवार ने अपने बड़े पुत्र राधा किशन द्वारा घर का दरवाजा दीवाल उठा कर बंद कर दिया। जिससे आवागमन में भीषण परेशानी उत्पन्न होने पर आज थाना दिवस पर पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया। परगना अधिकारी ने दबंग राधा कृष्ण के द्वारा तत्काल प्रभाव से बंद पड़ा दरवाजा 24 घंटे के अंदर खोलने के आदेश दिए। इसी प्रकार अन्य फरियादियों की फरियाद को तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग को निस्तारण के निर्देश दिए गए। सिर्फ एक फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button