उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चों के साथ स्कूल में लेखाधिकारी ने खाया भोजन

लेखाधिकारी ने अकबरपुर विकासखंड के 3 स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क
शिव शंकर पाण्डेय
मुख्य तकनीकी सहायक कानपुर देहात

कानपुर देहात।
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा शिवा त्रिपाठी एवं मिड डे मील के जिला समन्वयक चौधरी देश वीर सिंह द्वारा गुरुवार को अकबरपुर विकासखंड के 3 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान शिक्षक तो सभी जगह उपस्थित मिले लेकिन निपुण भारत लक्ष्य की जानकारी कई शिक्षक नहीं दे पाये जबकि शासन का इस पर सर्वाधिक जोर है। इस पर लेखाधिकारी गंभीर दिखीं और शिक्षकों के प्रति नाराजगी जाहिर की।निरीक्षण के क्रम में अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौला, राम प्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज रूरा पहुंचकर वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी द्वारा छात्र संख्या एवं अभिलेखों का मिलान भी किया गया। तीनों ही विद्यालयों में खाना मीनू के अनुसार बनता पाया गया। उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता ही नहीं देखी बल्कि बच्चों के साथ बैठकर खुद मिड डे मील चखा। लेखाधिकारी को अपने साथ खाना खाते देख बच्चे अत्यधिक प्रसन्न हुए। निरीक्षण में पाई गई कुछ अभिलेखीय कमियों के दृष्टिगत चेतावनी देते हुए आगे से सुधार करने के निर्देश दिए साथ ही शिक्षकों को हिदायत दी कि भविष्य में कमियां पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उच्चाधिकारियों को आख्या प्रेषित कर दी जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button