उत्तर प्रदेशलखनऊ

डी.एम्. एस.पी.ने बाढ़ग्रस्त इलाके का किया दौरा।

चंबल नदी में बाढ़ जैसे हालात।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर,इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी

चंबल नदी में कोटा बैराज बांध से छोड़े गए पानी के चलते नदी किनारे गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो गए ।नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर बुधवार शाम तक बह रही है।
जिसके चलते चंबल क्षेत्र चकरनगर के दो दर्जन गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने से किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है तो दूसरी तरफ जानवरों के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।बाढ़ को लेकर जिला अधिकारी अबनीश राय एसएसपी जयप्रकाश सिंह एसडीएम मलखान सिंह एडीएम जय प्रकाश सिंह ने स्थल निरीक्षण कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा है।

बाढ़ चौकियों पर प्रशासनिक अमला निरंतर निगरानी कर रहा है। क्षेत्र में अभी तक कोई भी बाढ़ से हताहत बड़ा आपदा का नुकसान सामने नहीं आया है चंबल नदी का पानी बढ़ने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है ।लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल रहे है,।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button