उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात युवक की मौत पर पुलिस परेशान मां द्वारा शिनाख्त 10 दिन बाद होने पर परिजनों का हाल हुआ बेहाल।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूरो ब्यूरो सिकंदरा
22 अगस्त 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। अज्ञात वाहन दुर्घटना में युवक की मौत का पर्दाफाश आज 10 दिन बाद मृतक की मां द्वारा शिनाख्त होने पर हो सका। वहीं पर मौत की खबर सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। प्राप्त खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि विगत 12 अगस्त को थाना सिकंदरा के गांव हरिहरिपुर निवासी स्वर्गीय गजराज बाल्मीक का इकलौता लड़का संजय कुमार 35 वर्ष साइकिल पर सवार होकर राजपुर की ओर शाम 7 बजे जा रहा था। उसी समय अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गांव बुधौली के सामने मुगल रोड पर दर्दनाक मौत हो गई थी।

जिसका पता पुलिस लगा रही थी। आज सुबह 10 बजे के लगभग मृतक युवक की मां रेशमा ने जब संजय कुमार के कपड़े एवं साइकिल की पहचान की उसी समय शिनाख्त होने पर मां का हाल बेहाल हो गया और मृतक की पत्नी एवं बच्चों में हड़कंप मच गया। और पूरा परिवार शोक में डूब गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button