वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र उठा गूंज, जनता ने पुलिस की तिरंगा यात्रा को देख कर दिया दिल से सलूट !

कानपुर आउटर ब्रेकिंग,
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज नेटवर्क टीम
आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एडीजी कानपुर नगर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

देश के प्रधानमंत्री माo नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देश में मनाया जा रहा है आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार
तिरंगा यात्रा को देख घर घर एवं अपनी दुकानों से निकलकर जनता ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों पर किया पुष्प वर्षा
जहां से गुजरी तिरंगा यात्रा वहां पर रूट में सिर्फ गुलाब के पुष्प नजर आए चारों तरफ
कानपुर आउटर कप्तान तेज स्वरूप सिंह के नेतृत्व में थाना सचेंडी के पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

यात्रा रूट को सुंदर और शानदार यादगार बनाने में थाना सचेंडी क्षेत्र की जनता ने अदा की अहम भूमिका
यात्रा में शामिल पुलिसकर्मियों पर एवं अधिकारियों पर क्षेत्रीय जनता ने किया पुष्प वर्षा वही जनता ने अधिकारियों को माल्यार्पण करके किया तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत

वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र जनता ने पुलिस की तिरंगा यात्रा को देख कर किया दिल से सलूट
जनता का कहना ऐसी विशाल तिरंगा यात्रा अब तक नहीं देखी यात्रा को लेकर जनता में काफी हर्षोल्लास रहा