उत्तर प्रदेश

जल भराव के कारण संक्रमण ओर बीमारियां फैलने का खतरा

Breaking


ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क ,कंचौसी सहार  ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम

कंचौसी / औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढ़िकियापुर में कंचौसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर रेलवे लाइन के उत्तर ओर दक्षिणी ओर लगभग 500 मीटर तक जल भराव हो गया है। खेतों में बने मकानों के चारों ओर जल भराव है। तीन परिवार इस बाढ़ के पानी से घिरे हुए है। बच्चों का अधिक जल भराव के कारण स्कूल जाना भी बंद है। किसानों को पानी घुसकर बाजार से खाद्य वस्तुएं लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नहर का पानी ओवर फ्लो होने के कारण जल निकासी का कोई साधन नहीं है। जल भराव के कारण संक्रमण फैल जाने के कारण परिवार के कई बच्चे बीमार चल रहे हैं ।परिवार के एक बच्चे सुमित को चिचौली औरैया भर्ती कराया है जहां कोई उचित इलाज न मिलने के कारण अब उसका इलाज कानपुर चल रहा है।इस संबंध में जब तहसीलदार विधूना को जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जांच टीम भेजकर किसानों को राहत दी जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button