उत्तर प्रदेश

बारिश से ओवर ब्रिज मार्ग पर हुआ दलदल,निकलना मुश्किल !

Breaking

बाजार और स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे बच्चे

लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों को नहीं हैं सुध

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव

कस्बा कंचौसी और आधा दर्जन गावों को जोड़ने वाले सुखमपुर ओवर ब्रिज के दोनों तरफ वारिश के कारण लिंक मार्ग कच्चे होने से दलदल में तब्दील हो गए हैं।जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया हैं। इस चक्कर में गांव के लोग बाजार और बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।जब कि ग्रामीणों ने कई मर्तबा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गावों को जोड़ने वाले लिंक मार्गों को पक्का बनाए जाने की मांग की गई।लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

कंचौसी फफूंद रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या 6 सी सुखमपुर में ओवर ब्रिज तो बना दिया गया।लेकिन मजे की बात है कि यह है कि ब्रिज के उत्तरी और दक्षिणी दोनों तरफ जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा आरओवी को जोड़ने के लिए मड़ैया सुमेरपुर से घसा पुरवा होते हुए ढिकियापुर कंचौसी बाजार तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।जिससे दो किमी का हिस्सा जर्जर और कच्चा पड़ा है।जहां बरसात में बड़े बड़े गड्ढे और दलदल हो गया हैं।जहां आए दिन राहगीर गिर कर घायल हो रहे।जिससे बच्चे और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया।लोग जरूरी कामकाज के लिए कस्बा कंचौसी भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।जिससे छात्र छात्राएं और नौनिहाल का स्कूल जाना भी बंद है।साथ ही ब्रिज को कंचौसी औरैया मुख्य रोड को जोड़ने वाले मड़ैया गांव से एक किमी लिंक मार्ग नहीं बनाया गया। यह मार्ग दिबियापुर से जमौली के बाबा ब्रह्मदेव मंदिर से जोड़ता हैं।उधर ओवर ब्रिज के दक्षिणी छोर पर मुख्य गांव सुखमपुर को जोड़ने वाला कलेक्ट्री रोड कंचौसी से ओवर ब्रिज तक तीन किमी कच्चा और दलदल युक्त पड़ा है।उधर शेष कलेक्टी रोड जो दिबियापुर कस्बा और रूरा सैफई लिंक मार्ग को जोड़ता हैं। उसमें उसमें भी ओवर ब्रिज निर्माण के समय आने वाले डंफर ट्रक आदि भारी वाहनों से सड़क खस्ताहाल हो गई हैं।जहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया हैं। जबकि समय समय पर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन और क्षेत्रीय विधायिका रेखा वर्मा और राज्य सभा सांसद गीता शाक्य से सड़क बनवाए जाने की मांग की गई लेकिन स्थिति जस की तस हैं। ग्रामीणों पुनः लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से जनहित में ओवर ब्रिज के लिंक मार्गों को पक्का बनाए जाने की मांग की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button