उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

उन्नाव
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर क्षेत्र के आज जब देश विदेश में लोग विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर कम्पोजिट सुमेरपुर उन्नाव में भी “विश्व पृथ्वी दिवस” मनाया गया। जिसमें बच्चों ने आर्ट , क्राफ्ट और म्यूजिकल गतिविधियों का प्रयोग एवं प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के संयोजक सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। मलयपुर विद्यालय में यह दिन प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
आज के कार्यक्रम में अवनी,खुशबू,जूली,अनुजा,अभिषेक,आभाष,प्रिंस, आदित्य,आंशी, पुष्पेन्द्र, अनामिका आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह के साथ , सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित और मुकेश सचान ने सहयोग किया।