उत्तर प्रदेश

अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग हुए गंभीर घायल वृद्ध महिला रेफर       

                                         *-  हाईवे रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर गंभीर घायल*                                                *-  कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मंडी गेट के सामने पैदल रोड पार करते समय हुई दुर्घटना*                                            *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 03 फरवरी 2025*                                             *#औरैया।* स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मंडी गेट के सामने सोमवार को शाम थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी एक वृद्ध महिला मंडी समिति से अपने गांव जाने के लिए पैदल हाईवे रोड पार कर रही थी। रोड पर करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया गया। महिला के सिर व शरीर में काफी चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को बाहर रेफर कर दिया। दूसरी मार्ग दुर्घटना में सोमवार की सुबह  बाइक सवार दो युवक घायल हो गयें। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूरभाष के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी गई।                                              . थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी वृद्ध महिला गौरी 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय कंचन सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे स्थानीय मंडी समिति से एक झोला में आलू खरीद कर अपने गांव जाने के लिए निकली थी। जब वह मंडी गेट के सामने हाईवे रोड पैदल पार कर रही थी, उसी समय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर  व शरीर में काफी चोटें आई हैं। वहीं सिर में कई टांके भी आए हैं। चिकित्सकों ने गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हंड्रेड बेड अस्पताल चिचोंली रेफर कर दिया। इसी तरह से दूसरी मार्ग दुर्घटना में सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे शशांक 17 वर्ष पुत्र दीनू अवस्थी निवासी संदलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात अपने एक अन्य साथी शुभम 18 वर्ष पुत्र अरुण कुमार निवासी दिल्ली दरवाजा औरैया के साथ गांव की ओर जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त दोनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गयें। दुर्घटना के दोनों घायलों को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में निजी साधन से भर्ती कराया गया। दुर्घटना की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गयें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button