उत्तर प्रदेश

बक्सर घाट पर मासूम केशव को दफन कर गार्ड ऑफ अनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई

Unnav


ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

पिता-पुत्र की अर्थी देख दहले कलेजे दहल उठे।।

उन्नाव तहसील बीघापुर  बिहार थाना क्षेत्र के मिल्लीपुर गांव में बुधवार सुबह सेना के जवान और उसके दो वर्षीय बेटे की अर्थी देख लोगों के ‘कलेजे’ दहल उठे। बक्सर घाट पर मासूम के शव को दफन कर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।


बिहार थाना क्षेत्र के मिल्लीपुर गांव के रहने वाले सेना में तैनात जवान राजा सिंह (34) पुत्र शिवपूजन सिंह सोमवार को शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात अपनी पत्नी रिशू सिंह, दो वर्षीय बेटे लक्ष्य को लेकर कार से रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान बघौली थाना क्षेत्र के खजूरमई के पास गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। कार चला रहे राजा सिंह और उसके दो वर्षीय बेटे लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रिशू गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचने पर पूरे.


गांव में कोहराम मच गया। बुधवार को जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बक्सर घाट पर बेटे का शव दफन कर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान और उसके बेटे की मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। गांव के कई घरों में पूरेचूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीणों ने बताया कि जवान राजा सिंह बहुत बहादुर था और मिलनसार व्यक्तिव था। इस हृदयविदारक घटना से सभी दुखी हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button