उत्तर प्रदेश

धर्म की रक्षा के लिए सनातनियों के एकजुट होने का किया गया आवाह्न

बिधूना में शिव शक्ति अखाड़ा के तत्वाधान में निकली विशाल सशस्त्र शोभा यात्रा!


*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 12 दिसंबर 2024*
*#बिधूना,औरैया।*  शिव शक्ति अखाड़ा के तत्वाधान में सशस्त्र शोभायात्रा यात्रा प्रमुख मधुराम शरण जी के नेतृत्व में सनातनियों द्वारा बिधूना नगर की सड़कों पर विशाल सशस्त्र शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा के दौरान शोभा यात्रा प्रमुख द्वारा हिंदू सनातनियों को धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का संदेश दिया गया। यह सशस्त्र शोभा यात्रा बिधूना कस्बे के वनखंडेश्वर मंदिर से शोभायात्रा प्रमुख मधुराम शरण जी के नेतृत्व में शुरू हुई।                                               .    यह सशस्त्र शोभा यात्रा बेला बाईपास, अरिंद नदी तिराहा, मेंन रोड, लोहा मंडी, रामगढ़ रोड, अछल्दा रोड, फीडर रोड, भरथना रोड, ऐरवाकटरा रोड, पर भ्रमण करती हुई वनखंडेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में शामिल सनातनी हाथों में शस्त्र लेकर चल रहे थे। इस शोभा यात्रा के प्रमुख मधुराम शरण ने कहा कि आज लगातार विदेशों में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं जो सनातनियों के लिए खुली चुनौती है ऐसे में सभी हिंदुओं की जिम्मेदारी है कि वह धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आए और सनातनियों पर हमले करने वाले आक्रांताओं को सबक सिखाएं। धर्म की रक्षा सभी हिंदुओं की जिम्मेदारी है जिसे उन्हें संकल्प के साथ निभानी चाहिए। इस सशस्त्र शोभा यात्रा में भाजपा नेता अभय सिंह सेंगर, भानु ठाकुर हर्ष प्रताप बॉबी कुशवाह आदि के साथ भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button