वैदिक मंत्रोच्चार की गूँज के साथ प्रारंभ हुआ गायत्री महायज्ञ

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 14 अक्टूबर 2024* *#औरैया।* सोमवार को आर्यनगर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रारंभ देवशक्तियों के आवाहन पूजन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में सम्पन्न किया गया। आचार्यों ने अपने उद्बबोधन में बताया कि भारतीय संस्कृति निर्माण के दो स्रोत हैं, यज्ञ पिता गायत्री माता। यज्ञ का सन्देश है सद्बुद्धि का विकास। आचार्यों ने बताया कि संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति को अनगढ़ से सुगढ़ बनाया जाता है। व्यक्ति को मानव, देवमानव व महामानव बनाने में सनातन संस्कृति में षोडश संस्कारों का ही महत्व है, इसीलिए युग निर्माण योजना ने ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ का अभियान जन आंदोलन के रूप में चलाया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार यानि आज गायत्री महायज्ञ के साथ विविध संस्कार विद्वान आचार्यों द्वारा निशुल्क सम्पन्न कराये जायेंगे। गायत्री परिवार ट्रस्ट आर्यनगर के पदाधिकारियों ने सभी नगरवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील की है।