कंचौसी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप तिवारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
पूरे कस्वे मैं फैली शोक की लहर।
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेट वर्क, कंचौसी, संहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम।
कंचौसी/ औरैया
कस्वा कंचौसी बाजार के प्रतिष्ठित, लोकप्रिय ब कंचौसी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप तिवारी का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। उनके अकस्मात निधन से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।निडर,साहसी और भगवान शिव की आराधना करने बाले प्रदीप तिवारी के निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले प्रदीप तिवारी ने कंचौसी गांव और जमौली के मध्य एक भव्य शिवजी का मंदिर बनवाया था जो वर्षों वर्षों तक उनकी यादगार का प्रतीक रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 सितंबर को शामलगभग 8 बजे तिवारी जी किसी आवश्यक कार्य करने के बाद मोटर साइकिल से घर वापिस लौट रहे थे तभी विहारिपुर पेट्रोल पंप के आगे एक अज्ञात साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उनको सौ शैया अस्पताल चिचौली ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तिवारी के एक पुत्र और एक पुत्री है।
उनके अकस्मात निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। उनके निधन पर कस्बे के व्यापारी वर्ग,शिक्षक वर्ग, किसान मजदूर तथा पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने मृत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य बनाये रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।