उत्तर प्रदेश

बारिश की बेरूखी से डीजल पम्प चलाकर धान रोपने को मजबूर किसान

औसत से बहुत कम वर्षा होने से किसान के सामने रोजी रोटी का संकट
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र, विशेष संवाददाता सुरेश यादव

कंचौसी व उसके आसपास बडे भू भाग मे बारिश का संकट दिखाई दे रहा है, जो अन्नदाता किसानो के लिए अशुभ है जो इस सीजन मे अपनी जमीन से धान का बडा हिस्सा रोपकर अपनी जीविका चलाने का जतन करते दिखाई देते थे। उसमे मानसूनी बारिश का बडा योगदान होता था।लेकिन इस वर्ष उसका उल्टा होता लग रहा है। क्योंकि जुलाई माह अंत में होने वाला है, लेकिन खेत सूखे है। महंगी धान बीज खरीद कर तैयार की गई नर्सरी रोपने के लिए खडी है। जब कि खेतो जरूरत के अनुसार पानी नही है यह स्थित केवल कंचौसी नगर व उसके आसपास ही नही है ,बल्कि नजदीकी जनपद औरैया कानपुर देहात कानपुर कन्नौज इटावा आदि के जिलो मे कम वर्षा का संकट बना हुआ है, जहां नहर बम्बो मे सिचाई के लिए पानी नही है। तो कुछ किसान मजबूरी बस डीजल पम्प बिधुत मोटर एवम सोलर पम्प चला कर सिचाई के बाद धान रोपते दिख रहे है। जिनमे नौगवा सूखमपुर जिष्ठमऊ बान जमौली चमरौआ , आदि सैकडो और नगर के किसान शामिल है,। लेकिन रोपाई का रकवा बहुत कम है, शेष जमीन मे जंगली खरपतवार जम रहे है। कुछ किसानो का कहना है ,कि अगले दो सप्ताह बर्षा का यही रूख रहा तो धान रोपने का समय निकल जायेगा। जिससे उनका बडा घाटा होगा। जहां बाद मे बाजरा सरसो लाही एवम गेहू बोने के लिए मजबूर होना पडेगा । बारिश कम होने से उमश भरी गर्मी से आम जन मानस परेशान है तो धीरे धीरे सूखे जैसी स्थित बनती दिखाई दे रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button