उत्तर प्रदेश

कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरु

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी/कानपुर देहात औरैया उप्र. ब्लॉक संवाददाता राजेन्द्र प्रताप सिंह।

कंचौसी क्षेत्र के गांव जखई बाबा धाम मुड़रिया में मंगलवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। गांव मे जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। भक्तगण बैंडबाजों की मधुर धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा गांव से होकर कंचौसी नहरपुल पर पहुंची और यात्रा में मौजूद कलश भरा,भक्ति में डूबे श्रद्धालु आस्था के नारे लगा रहे थे। कथा वाचिका शास्त्री साधना बघेल ने कथा का वर्णन किया। भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनने से लोगों का कल्याण होता है। मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी होता है। भागवत कथा जहां भी हो अवश्य सुनने के लिए जाना चाहिए। इस मौके पर परिक्षित ममता देवी, हरगोविन्द सिंह, प्रतिभा यादव, अनीश यादव, ध्यान सिंह यादव, राजेश्वर यादव, विमल यादव, सूर्यभान सिंह, संजय, दिनेश, उदयभान यादव आदि भक्त मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button