उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 135 पैसे जोड़ें जोड़े बंधे विवाह बंधन में

131की हिंदू रीति से हुई शादी और 4 जोड़ो का हुआ निकाह

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
10 मार्च 2024

#औरैया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में कुल 135 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे। उक्त अवसर पर 131 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से तथा 04 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि इन जोड़ों ने अपने-अपने जीवनसाथी को चुनकर आगे सुखमय जीवन व्यतीत करने का रास्ता ढूंढा है जो अपने सुखमय जीवन को साथ रहकर व्यतीत करेंगे। उन्होंने नव दांपत्य को वस्त्र आदि देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शादी के दौरान रुपये 35000 कन्या के बैंक खाते में जमा किया जाता है रुपये 10000 की पायल, बिछिया, वस्त्र, बर्तन तथा रुपये 6000 अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी गौतम सहित खंड विकास अधिकारी व शादी के जोड़ों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button