GT ~7 आगामी लोकसभा चुनाव में विजश्री हासिल करने हेतु भोले ने लिया “भोलेनाथ“का आशीर्वाद ! कानपुर

पुनः टिकट मिलने पर जागेश्वर धाम शिवली में किया शिव जी का जलाभिषेक
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
03 मार्च 2024
# शिवली
कानपुर देहात, वर्ष 2024 के होने वाले लोकसभा सदस्य पद के चुनाव हेतु पुनः पत्याशी बनाए जाने के उपरांत वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह आज भोलेनाथ की शरण में आकर विधि विधान से भगवान शिव जी का जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूतभावन भगवान शिव की प्रातः कालीन होने वाली आरती में पूर्ण श्रृद्धा और आस्था के साथ शामिल होकर प्रसाद गृहण किया तथा विजय श्री के लिए कृपा करने की प्रार्थना की, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित होकर सांसद भोले सिंह का फूल माला पहनाकर हृदय से स्वागत करते हुए पुनः विजयी बनाकर सांसद भेजने का आश्वासन भी दिया, इसके लिए सांसद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, कुलदीप त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी, वीरेंद्र तिवारी,चंदन तिवारी, शालू बाजपेयी, रामू चौबे, रमाकांत त्रिपाठी, चारु अवस्थी, अनुभव मिश्रा , अवनीश शुक्ला, अमन पाठक, शिवम मिश्रा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, विनय प्रकाश द्विवेदी, नफीस, दोष मुहम्मद आदि अनेक संभ्रांत लोग उपस्थित रहे |
