औरैया फफूँद व कंचौसी में मनाई गई अंबेडकर जयंती

जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 अप्रैल 2023
औरैया
14 अप्रैल को खरका की मडैया अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बाबा साहब के अनुयायियों ने मल्यापर्ण किया। इसके बाद शोभायात्रा का प्रारंभ हुई इस यात्रा ने औरैया शहर में भी विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुपम गौतम, हीरोकांत प्रधान, रमेश कठेरिया, सुरेश दोहरे, मुकुट डीलर सहित बडी संख्या लोग शामिल हुए। इसी तरह से कस्बा फफूँद में डा० भीमराव अम्बेडर की 132 वीं जन्म दिवस की विशाल रैली निकाल कर जन्म दिवस मनाया गया।
फफूँद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फफूँद देहात के बहादुरपुर तर्रई, नरियापुर, फक्कड़पुर, फफूँद होकर कटरा मनेपुर तक चली रैली में पुलिस फोर्स काफी तादाद में मौजूद रही। मौक़े पर सीओ अजीतमल भरत पासवान व एसओ पंकज मिश्रा फफूँद ने रैली में उपस्थित सभी लोगो को अनुसाशन में रहने के लिए तथा रैली को रैली समझ कर निकालने के लिए कहा। यदि कोई उपद्रवी उपद्रव करता है तो उसके लिए पुलिस फोर्स आपके साथ है। इसी तरह से कंचौसी अंबेडकर नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब की जयंती। बृज किशोर राजपूत ने बाबा साहब के अनुयायियों के साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास से मनाई डॉ अबेंडकर जयंती। नगरपंचायत में बृज किशोर राजपूत के नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। पूरे वार्ड में बैंडबाजे के साथ बड़ी संख्या में अम्बेडकर वादी विचार धारा के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के बाद जन्मदिन का केक काटकर सभी ने खुशी जताई और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के संचालन बृज किशोर राजपूत ने किया। बाबा साहेब के नारों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में दर्शनलाल पूर्व प्रधान, अजय चौहान, शिव करन शंखवार, विवेक शंखवार, राम औतार शंखवार, गुड्डन, धर्मेंद्र, सुमित, सुमित संखवार, मंगेश, परशुराम, सर्वेंद्र,आनन्द,सत्रुघ्न, होरीलाल, रामेश्वर दयाल, प्रभुशंकर, जयदास, शिला संखवार, मुन्नूलाल, राम प्रकाश, अंशुल, पिंटू, उदयभान, लालसिंह राजपूत, नन्द किशोर, विनोद राजपूत, रामराज, भूरा शंखवार, संतोष, सुखवेंद्र, सत्य प्रकाश, जीतू, गौरी शंकर, आदि बडी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी शामिल हुए।






