लखनऊ

सहायक अभियंता ने मानक के तहत सड़क बनाने के ठेकेदार को दिए निर्देश

ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण सुखमपुर धर्माई पुरवा तक पूरा करने की मांग की

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम।

सहार ब्लाक के निर्माणाधीन कंचौसी घसा पूर्वा बायां ढिकियापुर सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग के एई एस. के. तिवारी ने किया।एई ने इस दौरान ठेकेदार से सीसी और डामर रोड का निर्माण मानक के अनुसार करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एई एस के तिवारी ने जल भराव वाली जगह पर बनाई जा रही सीसी रोड की गेज डाल कर मोटाई नपवा कर चेक किया।सीमेंट मौरग गिट्टी का अनुपात के तहत डालने और सड़क बनने के बाद स्केच और जोड़ काटने ,पानी का छिड़काव नियमित करने और सीसी रोड पर एक एक मीटर पटरा और दोनो तरफ नालियां बनाने को ठेकेदार को कहा। बीस सालों से जर्जर पड़े दो किमी कंचौसी ढिकियापुर घसापुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण काफी जद्दोजहद के बाद शुरू हो सका है।अभी एक किमी ढिकियापुर तक सड़क बन रही हैं।अधिकारियो ने बताया की शेष एक किमी ढिकियापुर से घसा पुरवा तक सड़क का निर्माण बजट जारी होते ही शुरू करा दिया जाएगा। मालूम हो कि इस बदहाल सड़क का निर्माण दिवियापुर फफूद रेलवे स्टेशन से आने वाली माइनर रोड सुखमपुर, धर्माईपूर्वा तक पूरा कराने की मांग क्षेत्र की जनता ने शासन प्रशासन के साथ साथ बिधूना विधायक रेखा वर्मा से भी की थी।जिस पर माननीय विधायिका ने विधान सभा में सड़क बनाने की याचिका दाखिल कर सड़क का निर्माण पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट जारी करने की सरकार से गुजारिश की है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button