उत्तर प्रदेश

नहर विभाग के अधिकारी और ठेकेदार का लापरवाही का मामला आया सामने।

तमाम आश्वासन के बाद अभी तक सही नही किया चकरोड़।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, विशेष संवाददाता सुरेश यादव।

सिचाई विभाग की अनदेखी से किसान हाल परेशान है। फिलहाल मामला मंगलपुर रजवाहा के दहगांव माइनर के निकट जमौली का है।किसानों ने बताया उक्त माइनर की सफाई जेसीबी से कराई गई।लेकिन जो निकली हुई मिट्टी चकरोड़ पर डाल दी उसमे बड़े बड़े ढेर लगे है।और गड्ढे बने हुए है।जिससे चकरोड सही से नही किया गया।किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई किसान गिरकर चोटिल भी हो गए है।वहीं किसानों ने बताया कि हमारी लाही की फसल खेतों में पड़ी है। जहां ट्रैक्टर नही जा पा रहा है।कैसे हम अपनी फसल को उठाए उनकी समस्या समाधान को लेकर किसानों बबलू कमलेश विमल आशीष,रामविलास छोटे आदि ने कई बार सिचाई विभाग के अभियंताओं के यहां गुहार लगाई।वही ठेकेदार इंद्रपाल सिंह पाल को फोन करके अवगत कराया गया।ठेकेदार किसानों को कई दिनों से आश्वासन दिए हुए है।लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।इससे किसान काफी परेशान है।वहीं ठेकेदार से बात हुई उन्होंने बताया एक दो दिन में मिट्टी को लेबल करके चकरोड सही कर दिया जायेगा।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button